मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी ने बताया कि आधार कार्ड में 5 और 15 वर्ष की आयु में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (उंगलियों के निशान, आईरिस और फोटो) कराना अत्यंत आवश्यक है। समय पर बायोमेट्रिक अपडेट करने से डेटा सटीक रहता है, स्कूल प्रवेश व सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती हैl
5-17 वर्ष के बच्चों के लिए पहले (5 साल पर) और दूसरे (15 साल पर) अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट की कोई फीस नहीं है, यह पूरी तरह से मुफ्त है।
बायोमैट्रिक अपडेट कराने से आधार डेटा सटीक रहता है, जिससे भविष्य में ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) में समस्या नहीं आती हैl
अपडेट आधार की मदद से सरकारी योजनाओं का लाभ: स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं का लाभ लेना भी आसान हो जाता है।
उन्होंने बताया कि 5 से 17 वर्ष की आयु के बीच होने वाले बायोमैट्रिक अपडेशन को यूआईडीएआई द्वारा 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क कर दिया गया है।
आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट: 5-17 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ्त
Leave a Comment

