आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 12 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई है. मृतकों को पहले से गंभीर बीमारियां थीं और कोविड संक्रमण के बाद उनकी हालत बिगड़ गई. ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल फिर उठने लगा है कि क्या अब मास्क, सैनिटाइज़र और सावधानी बरतने का समय लौट आया है?

