By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: शाहगंज चौकी में हंगामा, महिला भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राष्ट्रिय > शाहगंज चौकी में हंगामा, महिला भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज
राष्ट्रिय

शाहगंज चौकी में हंगामा, महिला भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

Amarkesadmin
Last updated: July 9, 2026 3:31 pm
Amarkesadmin
3 weeks ago
Share
SHARE

सुल्तानपुर में महिला भाजपा नेता ने पुलिस चौकी के अंदर एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। उससे कहने लगीं- तुम देखते जाओ, तुमको मैं कहां भिजवाती हूं। ऐसा सबक सिखाऊंगी कि अपनी औकात भूल जाओगे।

पूरी घटना दरोगा के सामने हुई। थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह साढ़े 12 बजे भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामला शाहगंज चौकी का है।

पल्टू का पुरवा (आदर्श नगर, घोसियाना) के रहने वाले अरुण कुमार कोरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। अरुण ने बताया कि वह पिछले कई साल से मुरारी दास गली स्थित सहारा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक हर्षित बरनवाल के यहां नौकरी कर रहे हैं।

8 जुलाई को अरुण अपने ऑफिस के काम से शाहगंज चौराहे के पास पहुंचे। तभी बाइक सवार भाजपा महिला की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन और उनका बेटा रौनक वहां पहुंचे। दोनों ने अरुण को देखते ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं।

अरुण का आरोप है कि मां-बेटे ने उन पर दबाव बनाते हुए कहा कि तुम्हारी जाति वालों का दिमाग खराब हो गया है। तुम्हें कितनी बार कहा है कि हर्षित बेनीवाल के यहां नौकरी करना छोड़ दो। लेकिन, तुम लोग मानते नहीं हो। जब अरुण ने इसका विरोध किया, तो रौनक और पूजा कसौधन ने बीच चौराहे पर ही उनके साथ मारपीट की।
अरुण के मुताबिक, अपनी जान बचाने के लिए अरुण भागकर पास ही स्थित शाहगंज पुलिस चौकी के परिसर में घुस गए। इसके बाद पूजा कसौधन भी अपने बेटे के साथ चौकी के अंदर आ गईं।

सामने आए वीडियो में भी दिख रहा है कि पूजा कसौधन चौकी प्रभारी अविनाश चंद्र के सामने ही अरुण को अपशब्द कहने लगीं। कहने लगीं- मैं लगातार देख रही हूं, ये मेरा पीछा कर रहा है। कान में मोबाइल लगाकर पीछे-पीछे आ रहा है।

इस बीच दरोगा और पूजा कसौधन का बेटा रौनक बातचीत करने लगे। तभी पूजा कसौधन अपनी कुर्सी से उठकर अरुण के पास गईं। उससे मोबाइल मांगा। तभी अरुण ने कहा कि मैं इस मामले में दरोगा से बात कर रहा हूं। ये सुनते ही पूजा ने अरुण को थप्पड़ जड़ दिया।

अपनी बचत से संवारा स्कूल, हेडमिस्ट्रेस की पहल बनी मिसाल
भारत विकास परिषद सनातन शाखा का भव्य अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
हम सबको 10 साल में देश को गुलामी की सोच से आजादी दिलानी है : पीएम मोदी
अभिजीत दिपके ने सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के मुद्दे उठाए
पीएम मोदी ने की पश्चिम बंगाल के BJP सांसदों से मुलाकात, बोले- ‘हमें कड़ी मेहनत करनी है, ताकि विधानसभा चुनाव जीत सकें’
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नेहा की सफलता की कहानी, हौसले से बदली किस्मत
Next Article विकास कार्यों को लेकर कंगना रनौत ने जताई नाराजगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?