स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के दौरान सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इशारे में कुछ बात करते दिख रहे हैं। बीजेपी ने इस वीडियो को लेकर दोनों नेताओं पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया है।
इस विवाद पर अब कांग्रेस ने अपनी सफाई दी है। पार्टी के अनुसार, सोनिया गांधी का इशारा केवल बुजुर्ग पार्टी अध्यक्ष खरगे के लिए कुर्सी मंगाने के लिए था, क्योंकि वे काफी देर से खड़े थे। उसी समय अचानक वंदे मातरम का गायन शुरू हो गया था।
पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस घटना का राष्ट्रगीत के अपमान से कोई लेना-देना नहीं है। सोनिया गांधी खुद भी राष्ट्रगीत गा रही थीं और वे केवल यह सुनिश्चित कर रही थीं कि बुजुर्ग नेता के बैठने की व्यवस्था ठीक से हो जाए।

