मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक कठोर दिल मां ने अपनी नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। उसके मुंह में दूध की बोतल लगा दिया ताकि वह रो नहीं सके। बच्ची के मिलने के बाद विदिशा एसपी तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्ची को अपनी गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विदिशा शहर के जैन कॉलेज के पास सड़क किनारे एक नवजात बच्ची मिली है। जानकारी अनुसार एनसीसी की कुछ छात्राएं वहां से गुजर रही थीं, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी बच्ची पर गई। छात्राओं ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। इसी दौरान मौके से गुजर रहे विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बच्ची को देखा और बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसारनवजात बच्ची का वजन लगभग 1.6 किलोग्राम है और उसकी हालत फिलहाल स्वस्थ है।

