तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन — आमजन की समस्याओं की गहन सुनवाई, त्वरित कार्रवायी एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश।।
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
आज दिनांक 21.02.2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में तहसील कलान सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसामान्य द्वारा प्रस्तुत समस्त शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। अधिकारियों द्वारा फरियादियों को उनकी समस्याओं के निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन प्रदान किया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विभागवार अवलोकन कर अनेक प्रकरणों का त्वरित निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष लंबित शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद शाहजहाँपुर, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद , उपजिलाधिकारी कलान महोदय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उनके प्रभावी निस्तारण हेतु कार्ययोजना तैयार की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित करते हुए अपील की गई कि अपनी शिकायतें सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत करें तथा शासन द्वारा निर्धारित विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करें, जिससे समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

