मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ तथा अपर पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण बदायूँ द्वारा सदर तहसील पर “संपूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 16.05.2026 को संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ सुश्री गामिनी संगला तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ श्री ह्रदेश सिहं कठेरिया द्वारा सदर तहसील पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । थाना दिवस / समाधान दिवस रजिस्टर को चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

