थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम की रूपरेखा “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन” की दिशा में किया गया सराहनीय कार्य ।।
संवाददाता शक्ति कुमार शाहजहांपुर
पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” (द्वितीय चरण) कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश भर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा निरंतर सजग, संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यवाही की जा रही है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ हो रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 31.03.2026 को थाना रोजा प्रभारी राजीव कुमार द्वारा थाने पर महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम रखा जिसमे जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से समाज हित में सराहनीय कार्य करने के लिये महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का मुख्य उदेस्य महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें पुलिस व्यवस्था से जोड़ना तथा महिला सुरक्षा जन सहभागिता के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाना रहा

