संभल के जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने जिले के सभी अपंजीकृत कोचिंग संस्थानों को 15 दिनों के भीतर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को तहसील स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के आदेश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि समय सीमा के बाद बिना पंजीकरण संचालित मिलने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

