उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा नेता और प्रदेश की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के घर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी. साथ ही परिवार को ढांढस बंधाया. इस दौरान सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया.’

