जिला अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ और जिला सचिव ग्रिराज सिंह,के द्वारा नूरपुर विधान सभा गांव मकसूदपुर में हुई मीटिंग। स्योहारा ए आई एम आई एम पार्टी के जिला बिजनोर अध्यक्ष के द्वारा मेन बॉडी के जिला अध्यक्ष मौलाना रियाज़ को बुलाया गया। वही पहुचे नूरपुर विधानसभा से अध्यक्ष इमरान उस्मानी,जिसके बाद पार्टी के लिए विचार रखे गए। वही मीटिंग में डॉक्टर ज़ाकिर विधानसभा धामपुर के mim पार्टी से अध्यक्ष भी पहुचे,वही पार्टी के कुछ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे उन्होंने भी अपने अपने विचार पार्टी के लिए रखे। वही लोगो ने मीटिंग में पहुचकर पार्टी की सदस्यता भी ली ताकि पार्टी को और भी मजबूत बनाया जाए। वही लोगो ने असिउद्दीन ओवेसी जी की जमकर तारीफ की लोगो ने कहा सदन में जो भी ओवेसी बोलते है निष्पक्ष निष्ठावान के साथ बोलते है। निसको सुनकर सरकार भी सोच विचार करने पर मजबूर हो जाती है। वही इस बार पार्टी के सदर ओवेसी जी ने उत्तर प्रदेश में 200 सीट पर चुनाव लड़के की तैयारी शुरू करा दी है इसी बीच अगर किसी पार्टी से गठबंधन होता है तो चुनाव लगभग 70 सीटो पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। जिला अध्यक्ष जी ने कहा इस बार हम अपनी ताकत सरकार को दिखाकर रहेंगे। ताकि आगे हमारा समाज किसी दूसरी पार्टी के लिए चादर बिछाने का काम न करे बल्कि अपनी हिस्सेदारी से जनता की समश्या का समाधान कराकर रहे।

