अमरोहा के जिलाधिकारी, श्री नितिन गौड़ जी के साथ हुई मुलाकात में, हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के दौरान बिजली की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। इस पर विस्तार से चर्चा हुई, ताकि आम जनता को इस चिलचिलाती धूप में राहत मिल सके और बिजली की आपूर्ति सुचारू बनी रहे। साथ ही, क्षेत्र के अन्य प्रमुख विकास कार्यों और योजनाओं पर भी सार्थक चर्चा की गई, ताकि हसनपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास हो सके।

