गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिता गौतम के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जांच में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पीड़िता के पिता और चाचा को एक-एक सरकारी आवास आवंटित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित सभी पात्र सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

