तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने आईपीएस महेश कुमार अग्रवाल को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया है। अग्रवाल 1994 बैच के आईपीएस हैं। अग्रवाल का नाम संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) द्वारा क्लियर किए गए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की सूची में तीसरे नंबर पर था। मुख्यमंत्री विजय ने महेश कुमार अग्रवाल के नाम की पसंदगी की। अभी तक चुनाव आयोग द्वारा डीजीपी नियुक्त किए गए संजय राय राठौड़ कमान संभाल रहे थे। अग्रवाल पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने लॉ में स्नातक के बाद एलएलबी की डिग्री ली है।

