चंदौसी विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री माननीय श्रीमती गुलाब देवी जी के दिशा-निर्देशन में क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चंदौसी से मथुरा-वृंदावन एवं चंदौसी से दिल्ली के लिए दो नई बस सेवाओं का संचालन प्रारंभ किया गया है।
इन बस सेवाओं से क्षेत्र की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा मथुरा-वृंदावन एवं दिल्ली की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।
जनहित के प्रति समर्पित माननीय मंत्री जी का यह प्रयास निश्चित रूप से क्षेत्रवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

