By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: सीडीओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, शत-प्रतिशत नामांकन एवं छात्र उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > सीडीओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, शत-प्रतिशत नामांकन एवं छात्र उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

सीडीओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, शत-प्रतिशत नामांकन एवं छात्र उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश

Amarkesadmin
Last updated: June 17, 2026 1:28 pm
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत नगर क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय गांधी पार्क एवं प्राथमिक विद्यालय मानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालय सुचारु रूप से संचालित पाए गए तथा शिक्षण कार्य नियमित रूप से संपादित होता मिला।
विद्यालय खुलने के प्रथम दिवस पर मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को खीर वितरित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों के कक्षा-कक्षों, शौचालयों एवं हैंडवॉश एरिया का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा विद्यालय परिसर में नियमित एवं पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र नामांकन एवं उपस्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि छह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी बच्चों का कक्षा-1 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा विद्यालयी शिक्षा से वंचित न रहे तथा ‘आउट ऑफ स्कूल’ बच्चों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल विद्यालयों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

बदायूं: जयंती कार्यक्रम रद्द होने पर पाल समाज ने सरकार को घेरा
मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
आंबेडकर जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विधायक रामखिलाड़ी सिंह ने नए वाहनों का कराया पूजन
श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी के आरोपियों का शेयर मार्केट कनेक्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्णता पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
Next Article केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भगीरथ चौधरी ने जन कल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर तथा विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?