मानसिक शांति, इनकी सेवा और सहायता करने से मन को शांति मिलती है। पुण्य प्राप्ति, तीर्थयात्रियों को भोजन, पानी और विश्राम देने से अक्षय पुण्य मिलता है।
श्रावण मास कांवड़ यात्रा 2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने बहजोई थाना के सादातवाडी शिव मंदिर का निरीक्षण किया। कांवड़ मार्गों पर लगे यातायात पुलिस व कांवड़ श्रद्धालुओं से समन्वय स्थापित कर संबंधित को दिशा निर्देशित किया। एसपी ने निर्देश देते हुए कहा की कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोत्तम प्राथमिकता रहे। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं स्वरूप से संचालित रहे। संवेदनशील स्तरों पर सतत निगरानी एवं यातायात डायवर्सन योजना का प्रभावी अनुपालन किया जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

