बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट विराट कोहली एक बार फिर से वृंदावन के धाम पहुंचे. दोनों सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे. बता दें कि महाराज जी से उनकी ये पांचवीं मुलाकात है जिनमें एक्ट्रेस और क्रिकेटर की अटूट श्रद्दा है. खबर है कि दोनों ने यहां करीब ढ़ाई घंटे महाराज जी के सत्संग में बिताया.
रिपोर्ट्स् के मुताबिक, विराट और अनुष्का रविवार देर शाम को वृंदावन पहुंचे थे. खबर है कि दोनों वहां मौजूद होटल रेडिशन में रुके और सोमवार सुबह करीब 6 बजे संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और करीब ढाई घंटे भक्तों के बीच बैठे रहे.
वृंदावन पहुंचीं अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एयरपोर्ट पर वो किसी शख्स के पैर छूती दिख रही हैं. अनुष्का के इस जेश्चर की लोग काफी तारीफें कर रहे हैं. इस मुलाकात के कई वीडियोज़ सामने आए हैं. इस बार दोनों आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर महाराज जी को एकटक निहारते दिखे. विराट और अनुष्का का पिछले पांच महीनों में तीसरा दौरा है. इससे पहले जब दोनों यहां पहुंचे थे तब फरवरी में बेटे अकाय के जन्मदिन था. साल 2025 में भी दोनों तीन बार उनके दर्शन करने आश्रम पहुंचे थे.

