आज नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित बोर्ड की बैठक में नगर के विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान नगर में व्याप्त बिजली की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज की बैठक में विशेष रूप से SDO साहब और JE साहब को आमंत्रित किया गया। बिजली विभाग के अधिकारियों को नगर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और जर्जर लाइनों व अन्य समस्याओं को तत्काल ठीक करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
नगर के विकास और जनसुविधाओं के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
सभी सभासद साथियों और अधिकारियों का भी विशेष आभार, जिनके सहयोग से आज की मीटिंग सही तरीके से और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। हम मिलकर बिलारी के विकास के लिए इसी तरह कार्य करते रहेंगे।
नगर पालिका परिषद बिलारी की बोर्ड बैठक संपन्न
Leave a Comment

