By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटरशेड विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटरशेड विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटरशेड विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Amarkesadmin
Last updated: June 2, 2026 1:42 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

मानसून से पूर्व चेक डैम एवं अन्य संरचनाओं का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश

सम्भल (बहजोई), 02 जून 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड विकास घटक, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप कृषि निदेशक एवं प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वाटरशेड विकास घटक के अंतर्गत जनपद की गुन्नौर एवं पवांसा इकाइयों में विभिन्न विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यों में तालाबों का निर्माण एवं पुनर्जीवन, चेक डैम निर्माण, कंटूर बंडिंग, पेरिफेरल बंडिंग एवं अन्य मृदा एवं जल संरक्षण संबंधी गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना क्षेत्र के किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने हेतु उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक एवं सूक्ष्म कीटनाशक भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण स्तर पर वाटरशेड समितियों के गठन एवं उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के उद्देश्यों, प्रगति एवं अब तक किए गए कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही मानसून के दौरान इन संरचनाओं की उपयोगिता एवं तालाबों में जल उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत निर्मित तालाबों, चेक डैमों एवं अन्य संरचनाओं का फोटोग्राफिक अभिलेखीकरण (फोटो प्रलेखन) कराया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के उपरांत संबंधित ग्रामों में समितियों का गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मानसून प्रारंभ होने से पूर्व सभी चेक डैमों एवं अन्य संरचनाओं का निरीक्षण, परीक्षण एवं सत्यापन कराया जाए, जिससे उनका अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि उपनिदेशक को कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। मोती की खेती की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जनपद की वर्धमान नदी एवं महिष्मती नदी के पुनरुद्धार कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग राजीव कुमार ने नदियों के पुनरुद्धार संबंधी प्रस्तावित एवं संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
जिलाधिकारी ने गंगा तटवर्ती गांवों में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु किसानों को उनकी जोत के आधार पर वर्गीकृत करने तथा इस संबंध में शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सभी विभाग होली से पहले 1 मार्च तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करें – डीएम
पदोन्नति पर पुलिस कार्यालय बहजोई में सम्मान समारोह आयोजित
बेतवा नदी पर बन रहे पुल में बड़ा हादसा, कई मजदूर दबे
गवां में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला
उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देषानुसार जनपद शाहजहॉपुर में स्थापित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर योगेंद्र सिंह का भव्य स्वागत, बीडीओ ने की सराहना
Next Article बिसौली में बैंक ने ग्राहकों को सुविधा प्रदान की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?