By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
उत्तर प्रदेशराज्य

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

Amarkesadmin
Last updated: August 14, 2026 12:57 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

बदायूं, 14 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में तिरंगा यात्रा का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा की अगुवाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने की। यात्रा में संकाय सदस्यों, एमबीबीएस, बीएससी एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि भारतीय तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। तिरंगे के केसरिया, श्वेत और हरे रंग क्रमशः साहस एवं त्याग, सत्य एवं शांति तथा समृद्धि एवं विकास का संदेश देते हैं। वहीं, मध्य में स्थित अशोक चक्र निरंतर प्रगति, न्याय और कर्मशीलता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, एकता और नागरिक उत्तरदायित्व का उत्सव है। यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और सशक्त, समृद्ध एवं एकजुट भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डा. नेहा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रितुज अग्रवाल, डा. श्रवण कुमार भार्गव, डा. मुकत्याज हुसैन, डा. लालेन्द्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी डा. पारूल सक्सेना, डा. अमित कुमार, डॉ. शिवम् कामठान, डॉ. कपिल गुप्ता, डा. श्रीनिवासन गांधी, प्रो. अनिल गुर्जर, डा. प्रदीप मदरेड़ा, श्री गजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अजय पारिक, श्री सुनील कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएम ने अधिकारियों संग किया बरेली मथुरा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण
DSO गिरफ्तार !!
गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के जन-जागरण अभियान में आपका स्वागत है
थाना मदनापुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार
थाना कादरचौक पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त व सहसवान पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मय अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article “हर घर तिरंगा” अभियान में गूंजा देशभक्ति का संदेश
Next Article एसडीबी स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, दिखी प्रतिभा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?