By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मौलाना तौकीर रज़ा पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मौलाना तौकीर रज़ा पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई
उत्तर प्रदेशराज्य

मौलाना तौकीर रज़ा पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

Amarkesadmin
Last updated: July 5, 2026 11:11 am
Amarkesadmin
3 months ago
Share
SHARE

उपद्रव के आरोपी मौलाना तौकीर रजा पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा है कि वह अब छटपटा रहा है। उसे और उसके करीबियों को न तो जमानत मिल रही और न ही उनकी संपत्ति बच रही है।
पुलिस प्रशासन की टीम ने नौ माह के भीतर मौलाना और उसके करीबियों की करी 145 करोड़ की संपत्ति को सीज और ध्वस्त कर दिया गया है।

ध्वस्त होने वाली संपत्ति में दो ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन तीन मैरिज लान हैं। इसके अलावा सभी संपत्तियों को फ्रीज किया गया है अभी यह कार्रवाई चल रही है। कानपुर के आई लव मुहम्मद प्रकरण की आड़ में मौलाना तौकीर रजा ने शहर में उपद्रव कराया था।

दंगाइयों ने न सिर्फ पुलिस पर हमला किया बल्कि, शहर में तोड़फोड़ और आगजनी का भी प्रयास किया। पुलिस पर फायरिंग के अलावा एसिड और पेट्रोल बम फेंके गए। जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी थी। पुलिस ने दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे।
किसी तरह से भीड़ को काबू करने के बाद पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से कोतवाली, बारादरी, किला, कैंट और प्रेमनगर में 10 मुकदमे लिखे गए। दो अन्य मुकदमे सामान्य व्यक्तियों के शिकायती पत्र पर कोतवाल में दर्ज हुए। इसके बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा व उसके करीबियों की गिरफ्तारी शुरू की।

27 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर उसे फतेहगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। तब से वह वहीं पर है। पुलिस ने इस मामले में कुल 101 लोगों की गिरफ्तारी की और कुल 119 लोगों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में पेश की।

इसके बाद प्रशासन ने मौलाना तौकीर रजा व उसके सहयोगियों की अवैध संपत्ति को चिह्नित करना शुरू किया और करीब 145 करोड़ की अवैध संपत्ति को ध्वस्त और सीज किया गया।
सीज होने वाली संपत्ति में यह शामिल

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, प्रशासन की टीम ने मौलाना व उसके करीबियों की 50 दुकाने, एक होटल, पांच मैरिज लान, एक स्कूटी एजेंसी, एक सर्विस सेंटर, दो जिम, एक मोटर वायरिंग कारखाना, एक बर्फ फैक्ट्री और एक मकान को सीज किया। इसके अलावा दो ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और तीन मैरिज लान को ध्वस्त किया गया।

प्रशासन ने मौलाना व उसके करीबियों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर उन्हें ध्वस्त व सीज किया है। अभी तक करीब 145 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई हो चुकी है

बिसौली में नो मैपिंग वाले वोटरों की सुनवाई हुई
विकास खण्ड गुन्नौर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न
डीआईजी बरेली परिक्षेत्र ने की पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा
अवैध खनन से भरा डंपर जब्त, चालक फरार
‘भौतिक रूप से नहीं, विचारों में हमेशा साथ’ — हित प्रेमानंद महाराज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article साधु ऐसा चाहिए जैसा सूप स्वभाव : कबीर आश्रम में सत्संग का आयोजन
Next Article ‘तोप का लाइसेंस मांगते है तो कट्टा का मिलता है’, बीजेपी संग सीट बंटवारे पर बोले राजभर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?