लखनऊ में नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ हो गया है। नई विधानसभा सहारा शहर की जमीन पर बनाई जाएगी। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी LDA ने टेंडर जारी कर दिया है। विधानभवन कॉम्प्लेक्स की डिजाइन का चयन किया जाएगा, जिसके लिए डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट का चयन होगा। 23 मई से 21 जून तक कंपनियां RFP के तहत आवेदन कर सकेंगी। कंसल्टेंट के चयन के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी और डीपीआर के आधार पर नई विधानसभा की लागत और निर्माण अवधि तय होगी।

