श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट एवं कमलाराम सांस्कृतिक शिक्षा कल्याण समिति के सहयोग से संपन्न हुई शनिदेव प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा।
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। जनपद के लालबाग चौराहा स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में शनिवार को श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट एवं कमलाराम सांस्कृतिक शिक्षा कल्याण समिति के संयुक्त सहयोग से भगवान शनिदेव महाराज की प्रतिमा की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शनिदेव प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा आचार्य अमित कुमार पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई । प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों, समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शाहजहांपुर के प्रसिद्ध वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता (अर्नव हॉस्पिटल) ने पूजा-अर्चना में सहभागिता कर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। वहीं 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं समाजवादी नेता ठाकुर लखन प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया। बही शनि देव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा में आये दोनों अतिथियों का ट्रस्ट व समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलाराम सांस्कृतिक शिक्षा कल्याण समिति का विशेष योगदान रहा। समिति के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार दिवाकर ने आयोजन की तैयारियों से लेकर भंडारे और व्यवस्थाओं तक पूरे उत्साह एवं समर्पण भाव से जिम्मेदारियां निभाईं। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में जी-जान से मेहनत की।
कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष राधेश्याम, महामंत्री अरविंद कनौजिया, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा शिवालय शर्मा (ग्राम पंचायत अधिकारी), आदेश द्विवेदी पत्रकार, अनूप गुप्ता सभासद, अरविंद दीक्षित समाजसेवी, प्रशांत सिंह ग्राम विकास अधिकारी, शोभित राठौर, संजय कनौजिया, पंकज पाल ग्राम विकास अधिकारी, अनिल कुमार वर्मा, मलिखान गुप्ता, ललित हरि मिश्रा, डॉ. अमनदीप वर्मा, दीपक गुप्ता, आकाश वर्मा, मीनू कुमार, रोहित कुमार, रामभजन वर्मा, रोहित कनौजिया, संजय शर्मा, सेवाराम शर्मा, शिव शरण वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
धार्मिक आस्था, सामाजिक सहयोग और जनसेवा की भावना से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में श्रद्धा, एकता और सद्भाव का संदेश देने वाला साबित हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

