By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: अपना दल (एस) को बड़ा झटका, प्रदेश सचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट समेत सैकड़ों समर्थक समाजवादी पार्टी में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > अपना दल (एस) को बड़ा झटका, प्रदेश सचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट समेत सैकड़ों समर्थक समाजवादी पार्टी में शामिल
उत्तर प्रदेशराज्य

अपना दल (एस) को बड़ा झटका, प्रदेश सचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट समेत सैकड़ों समर्थक समाजवादी पार्टी में शामिल

Amarkesadmin
Last updated: July 31, 2026 2:28 pm
Amarkesadmin
4 days ago
Share
oplus_140509186
SHARE

रामपुर, 31 जुलाई 2026। अपना दल (एस) को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद असजद तथा उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की माननीय सांसद डिंपल यादव जी की मौजूदगी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम रामपुर से सांसद की सरपरस्ती में संपन्न हुआ।
मोहम्मद वकील एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी, शिक्षा विरोधी, छात्र विरोधी, किसान विरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों का समर्थन करने से आहत होकर उन्होंने अपना दल (एस) छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में रामपुर जिले की सभी पांचों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। माननीय सांसद
डिंपल यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से समाजवादी पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने मोहम्मद वकील एडवोकेट एवं उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में रामपुर की पांचों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
इस अवसर पर मोहम्मद वकील एडवोकेट,मोहम्मद सगीर अहमद सभासद (टांडा), तस्लीम पहलवान सभासद टांडा, मोहम्मद फारूक (नगर पालिका प्रतिनिधि, टांडा), मोहम्मद असजद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी।

संभल की प्रोफेसर मीनाक्षी सागर ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में हुई शामिल
नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं को मिली नई मजबूती
कैंची धाम प्रतिष्ठा दिवस पर प्रभु हनुमान जी से मंगलकामना
विद्युत विभाग की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दें : जिलाधिकारी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article श्रावण मास व कावड़ यात्रा को लेकर इंस्पेक्टर चंदौसी ने मंदिर का किया भ्रमण
Next Article वरिष्ठ सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?