ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ अग्निकांड की बन गई SIT रिपोर्ट। 6 IAS और 7 PCS अफसरों पर सख्त कार्रवाई की सिफारिश। 100 इंजीनियरों पर भी एक्शन की सिफारिश। लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में बड़ा एक्शन तय, LDA के IAS-PCS अफसरों पर गिरेगी गाज। 15 मौतों वाले अग्निकांड में SIT की रिपोर्ट तैयार, 2016 से 2024 तक तैनात अफसर रडार पर। लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-D अग्निकांड में अब बड़ा एक्शन होने जा रहा है। 22 जून को अवैध बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 युवाओं की मौत और 9 लोगों के झुलसने के मामले में SIT ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक SIT ने LDA में तैनात रहे कई IAS और PCS अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। जांच के दायरे में 2016 से 2024 तक जोन-4 और जोन-5 में तैनात रहे प्रवर्तन, जोनल और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी आए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण कैसे खड़ा हो गया और वर्षों तक जिम्मेदार अफसरों ने आंखें क्यों बंद रखीं? SIT की सूची में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत करीब 100 नाम बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी
अलीगंज अग्निकांड में बड़ा एक्शन तय, कई अफसर जांच के घेरे में
Leave a Comment

