माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद श्री सय्यद मऊज़ बिन आसिम के कुशल निर्देशन में दिनांक 18 अप्रैल 2026 को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मुरादाबाद में निरुद्ध किशोरों के पठन-पाठन हेतु कंप्यूटर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन श्रीमती तपस्या त्रिपाठी (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), श्रीमती मीनाक्षी (प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, मुरादाबाद) एवं श्री राजेश गुप्ता (उपनिदेशक/जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुरादाबाद) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों के शैक्षिक विकास को बढ़ावा देना एवं उनके पुनर्वास की दिशा में सार्थक पहल करना है।
कार्यक्रम के दौरान किशोरों को उनके मौलिक अधिकारों एवं समग्र विकास के विषय में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही संस्था में निवासरत किशोरों को वस्त्र एवं बिस्तर हेतु चादरों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्रभारी अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ तथा पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

