संवाददाता शक्ति कुमार शाहजहांपुर। सिंधौली। क्षेत्र के मुड़िया मोड़ स्थित एम ए पब्लिक स्कूल ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में आज भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनाई गई ।
स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने शिक्षकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब ने अपनी पूरी जिंदगी अछूतों वंचित वर्ग एवं अल्पसंख्यकों एवं मजदूर वर्ग के लोगों के उत्थान में लगा दी।उन्होंने न सिर्फ शिक्षा की अलख जगाई बल्कि भारत में महिलाओं की शिक्षा के स्तर पर बहुत बड़ा सुधार करते हुए उन्हें सामाजिक आर्थिक राजनीतिक हक भी दिलाने का काम किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ऐसे समय में शिक्षा ग्रहण की जब दलित पिछड़ों एवं आदिवासियों का शिक्षा का अधिकार नहीं था उन्होंने पानी के लिए आंदोलन किया उस समय जानवरों को तालाब से पानी पीने दिया जाता था परंतु दलित वर्ग के अछूत लोगों को तालाब से पानी नहीं लेने दिया जाता था सोती कौम को जगाने वाले मान्यवर भीमराव अंबेडकर ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारतीय दलित समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस मौके पर ग्लोरियस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल इरम मंसूरी स्कूल की कोआर्डिनेटर जशनप्रीत कौर तुरना वाइस प्रिंसिपल शिवम वर्मा कार्यालय प्रभारी कृष्ण पाल कार्यवाहक प्रधानाध्यापक सर्वेश सिंह चौहान आसना सिंह चौहान शिवांगी वर्मा रीता चौहान मनीषा चौहान सोनम मिश्रा रोमाना खान गुलाफ्शा शहजादी वासुदेव सिंह चौहान ऋषभ पाल अनुपम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
हर्षौल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न बाबासाहब जी की जयंती
Leave a Comment

