By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: मूसाझाग क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > मूसाझाग क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआ
उत्तर प्रदेशराज्य

मूसाझाग क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआ

Amarkesadmin
Last updated: May 28, 2026 1:48 pm
Amarkesadmin
2 months ago
Share
SHARE

मूसाझाग। थाना क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को पूरे उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मूसाझाग, मनिकापुर कौर, मझारा, तालगांव, मचलई, हथिनीभूड, मौसमपुर, हसनपुर समेत क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ ईदगाहों की ओर उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भाव का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और विभिन्न ईदगाहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रही।

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की। पर्व के अवसर पर सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल देखने को मिली, जिसने क्षेत्र में भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।

यूजर्स का दिल जीत रहा दिल्ली का ये वायरल वीडियो
पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरान्त परेड का निरीक्षण
सरदार@150 यूनिटी मार्च: उत्तराखंड में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि और राष्ट्रीय एकता का संदेश
अटल आवासीय विद्यालय पीपली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी 2026 तक
नानकमत्ता तहसील दिवस: जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बारह साल विश्वास और विकास के, जनता के भरोसे की पहचान बने :- राजीव कुमार गुप्ता
Next Article उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?