एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद अक्सर अपनी बातें खुलकर बोलने और पक्ष रखने के लिए जानी जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर लगातार अपनी बातें सामने रख रही हैं और खुलकर बोल रही हैं। कुनिका ने हाल ही में नवभारत टाइम्स डिजीटल के साथ बातचीत में इन सारी बातों को लेकर अपना मुद्दा साफ किया है। देश में पेट्रोल डीजल के अचानक बढ़े दामों से लेकर राजनीतिक पार्टी पर निशाना साधने तक, कुनिका ने काफी कुछ कहा।
कुनिका सदानंद ने नवभारत टाइम्स डिजीटल से बातचीत में कहा कि, ‘मैं हेल्पलेस हूं। संस्थाएं और सिस्टम एक ही पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। लोगों से गुजारिश है कि आप लोग सड़कों पर उतरों, आवाज उठाओ। जिन्हें इस देश ने इतना प्यार दिया, हमें आवाज उठानी पड़ेगी। मैं महसूस करती हूं कि बहुत गलत हो रहा है देश में। मुझे चिंता रहती है कि मैं जीते-जी बदलाव देख पाऊंगी या नहीं।’

