संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान । इस अभियान के नोडल अधिकारी श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है ।
विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता के मौके पर जाकर किया जा रहा है शिकायतों का निस्तारण ।
प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में कम से कम 01 स्थान व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम 02 स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर निस्तारण करेंगे ।
दिनांक 07-06-2026 को चलाये गये विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 34 शिकायतों का किया गया मौके पर निस्तारण ।
विशेष अभियान के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण हेतु नहीं होना पडेगा परेशान ।
शाहजहाँपुर पुलिस शिकायतकर्ता के घर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर करेगी शिकायत का समाधान व दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर शिकायत के समाधान के सम्बंध में सन्तुष्ट किया जायेगा ।
शिकायतकर्ता को बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के पास पुलिस ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं पडेगी, उसकी शिकायत का निस्तारण और बेहतर तरीके से मौके पर हो पायेगा ।
जनपद शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी मौके पर जाकर कुल 34 शिकायतों का किया गया निस्तारण
Leave a Comment

