संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
दिनांक 17.12.2025 को सेल्फी पॉइंट, जीआईसी तिराहा, शाहजहाँपुर पर ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी योगेन्द्र सिंह एवं आरक्षी जयवेन्द्र सिंह (यातायात) को सड़क पर एक एन्ड्रॉइड मोबाइल फोन मिला, जिसकी बैट्री मात्र 18 प्रतिशत शेष थी । दोनों कर्मियों द्वारा उक्त मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर सक्रिय किया गया । जैसे ही मोबाइल के स्वामी का फोन आया, पुलिस कर्मियों ने स्वयं का परिचय देते हुए उसे जीआईसी तिराहा पर आकर मोबाइल प्राप्त करने हेतु कहा गया । मोबाइल स्वामी के आने पर दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा विधिवत पहचान सुनिश्चित की गई तथा मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से उसके स्वामी को सुपुर्द किया गया ।
दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदर्शित ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित प्रतिक्रिया एवं जनहित के प्रति उच्च स्तर की कार्यदक्षता की ए0 सतीश गणेश, निदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा प्रशंसा की गई और उनकी ओर से दोनों पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रेषित किए गए ।
जनपद स्तर पर आज दिनांक 13.01.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा यह प्रशस्ति पत्र दोनों पुलिस कर्मियों को प्रदान कर सम्मानित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दोनों कर्मियों के दायित्वनिष्ठ, अनुकरणीय एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण आचरण की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ जनसेवा करने हेतु प्रेरित किया गया ।
शाहजहाँपुर पुलिस जनसामान्य की सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
मुख्यालय द्वारा सराहे गए उत्कृष्ट कार्य हेतु दो पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान
Leave a Comment

