दिनांक 02.02.2026 को थाना बबराला की पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सतीश कुमार मय हमराह आरक्षी 02 मदन गोपाल, आरक्षी सागर वाहन सं0 यू0पी0 38 एजी 0151 से रात्रि के समय अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थे, उसी दौरान हाईवे पर एक निजी वाहन मार्ग भटक जाने के कारण असुविधा की स्थिति में फँस गया था। उक्त परिस्थिति में उपरोक्त टीम द्वारा ड्यूटी के दौरान अत्यंत सूझ-बूझ, धैर्य एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए संबंधित वाहन को सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा लगभग 40 मिनट तक सतत सहयोग कर वाहन को सुरक्षित मार्ग पर पहुँचाया गया।
उल्लेखनीय है कि सहायता प्रदान करते समय संबंधित व्यक्ति की पहचान से अनभिज्ञ रहते हुए भी आपके द्वारा पूर्ण कर्तव्यपरायणता, तत्परता, शालीन व्यवहार एवं प्रशिक्षणानुसार कार्य करते हुए पुलिस की जन-मैत्री छवि को सुदृढ़ किया गया, जिसकी सराहना स्वयं सम्बन्धित नागरिक द्वारा की गई है
थाना बबराला की पुलिस टीम का यह कार्य न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि सम्भल पुलिस के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय भी है।
आज दिनांक 24.02.2026 को #SPSambhal श्री कृष्ण कुमार द्वारा थाना बबराला की उपरोक्त टीम को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाओं सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये तथा सम्भल पुलिस के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को भी इसी प्रकार अनुशासन, जन-सेवा भाव, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया ।
जन सेवा और अनुशासन की मिसाल, थाना बबराला पुलिस का प्रेरक कदम
Leave a Comment

