By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: प्रयागराज माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का ऐलान, “भाजपा के बाद बनेगी सनातनी सरकार”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > प्रयागराज माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का ऐलान, “भाजपा के बाद बनेगी सनातनी सरकार”
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रयागराज माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का ऐलान, “भाजपा के बाद बनेगी सनातनी सरकार”

Amarkesadmin
Last updated: January 22, 2026 1:41 am
Amarkesadmin
6 months ago
Share
SHARE

प्रयागराज। जगदगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने माघ मेला क्षेत्र में “गौ प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा” निकाली। बुधवार को संतों के शिविर में जाकर गोमाता की रक्षा के लिए समर्थन मांगा। भ्रमण के बाद त्रिवेणी मार्ग स्थित शिविर के बाहर बैठकर उन्होंने संतों और श्रद्धाुलओं को संबोधित किया।

कहा, गोमाता सनातन धर्म की प्राण हैं। उनकी हत्या रोकने के लिए कानून बनाने की मांग देश की बहुसंख्यक जनता कर रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमने गोमाता की रक्षा के लिए कानून बनवान के लिए उनसे बात की थी। तब कांग्रेस सरकार ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। कानून न बनने पर जनता ने उन्हें नकार दिया। केंद्र और प्रदेश से उनकी सरकार चली गई।

भाजपा की सरकार बनी तो जनता को आशा थी कि वो गोमाता की रक्षा का कानून बनाकर प्रभावी कदम उठाएंगे, लेकिन मंशा के अनुरूप कुछ नहीं किया गया। अब इनको भी नकारा जाएगा। इनके बाद किसी सनातनी सरकार को सत्ता पर लाकर गो माता की रक्षा के लिए कानून बनवाया जाएगा।

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने उनके शिविर पहुंचे। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेकर कहा कि मौनी अमावस्या पर संतों की पिटाई करना बेहद निंदनीय है। यह संत समाज का अपमान है।

भाजपा सरकार संतों और सनातन धर्मावलंबियों का सम्मान नहीं करती। प्रयाग में संतों काे पीटा जा रहा है। काशी में मंदिर तोड़ रहे हैं। सपा पूरी तरीके से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना के दूसरे दिन ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से फोन पर बात की थी। उन्होंने भी इस घटना की निंदा की थी।

कहा कि माघ मेले में हुई घटना को विधानसभा में उठाया जाएगा। वहीं, अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा शंकराचार्य लिखने पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से दी गई नोटिस का जवाब पहले ही दिया जा चुका है। उन्होंने मेला प्रशासन को नोटिस देने के औचित्य पर जवाब मांगा है। उचित जवाब न मिलने पर उनके अधिवक्ता मानहानि का केस करने की तैयारी कर रहे हैं।

पोषण योजनाओं की समीक्षा, डीएम मेधा रूपम ने दिए निर्देश
सम्भल दौरे पर आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, तैयारियां तेज
बरेली में सीएम योगी से मुलाकात के बाद राजीव गुप्ता की सेल्फी वायरल, कार्यकर्ताओं में जोश
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मुरादाबाद में हुआ स्वागत
लखनऊ के जियामऊ में बनेगा भाजपा का नया भव्य प्रदेश कार्यालय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Hindi Panchang Today: 22 जनवरी गणेश जयंती का शुभ मुहूर्त और पंचांग देखें
Next Article उत्तर प्रदेश सरकार का डिजिटल प्रयास: ‘कौशल दिशा’ पोर्टल से बदलेगा ग्रामीण युवाओं का भविष्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?