सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दरी बिछाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा कि हार की हताशा, बिगाड़ती है भाषा।
ये इनका दरी बिछाने का अनुभव बोल रहा है, पहले कहीं और बिछाते थे, जब वहाँ कोई पूछ नहीं रह गयी तो आज जहाँ आये वहाँ तो दरी बिछाने लायक भी नहीं रह गये। इन्हें ही सपाट करके दरी बना दिया गया, जिसपर चलकर लोग कहाँ से कहाँ पहुँच गये।

