By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बवाल, ढाका समेत कई शहरों में भड़की हिंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > अंतर्राष्ट्रीय > उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बवाल, ढाका समेत कई शहरों में भड़की हिंसा
अंतर्राष्ट्रीय

उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बवाल, ढाका समेत कई शहरों में भड़की हिंसा

Amarkesadmin
Last updated: December 19, 2025 10:05 am
Amarkesadmin
9 months ago
Share
SHARE

ढाका (बांग्लादेश): भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात ठीक नहीं चल रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक इंकलाब मोंचो के संयोजक शरीफ उस्मान बिन हादी (Sharif Osman bin Hadi) की मौत के बाद यहां विरोध-प्रदर्शन किए गए. प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा और प्रमुख अखबारों के कार्यालय पर हमलाकर तोड़फोड़ किया और उसके बाद आगजनी की.

इसके बाद विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अवामी लीग के दफ्तर को भी आग के हवाले कर दिया. वहीं, प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन के बाहर धरना भी दिया. प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. वहीं, देश में हिंसा को लेकर यहां की अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस ने ढाका में एक बैठक बुलाई है.

बता दें, इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन के सामने प्रदर्शनकारियों ने हादी की हत्या के विरोध में नारेबाजी की, इसके साथ ही अवामी लीग और भारत विरोधी नारे भी लगाए. बाद में पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव किया और प्रदर्शनकारियों को जगह से पीछे धकेल दिया. पता चला है कि सिंगापुर में हादी की मौत की खबर मिलने के बाद यहां के शाहबाद चौराहे पर लोग इकट्ठे हुए. इसके बाद हादी की मौत से नाराज प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की. देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने हिंसक रूप ले लिया.

खुल्शी पुलिस चीफ शाहीन आलम ने बताया कि जो लोग हाई कमीशन के बाहर तैनात थे, उन्हें हटा दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस वाले इलाके में तैनात हैं. हादी जुलाई विद्रोह और अवामी लीग पर बैन लगाने की मांग वाले आंदोलन के दौरान मशहूर हुए थे. उन्होंने ढाका-8 चुनाव क्षेत्र से एक निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने का प्लान बताया था. पिछले शुक्रवार को बिजॉयनगर में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर हमला हुआ. चलती मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक हमलावर ने रिक्शे में बैठे हादी को गोली मार दी. गोली उनके सिर में लगी.

गंभीर रूप से घायल हादी को ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई, और बाद में उसी रात उन्हें राजधानी के एवरकेयर हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया. सोमवार दोपहर को, उन्हें एडवांस इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से सिंगापुर ले जाया गया था.

अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने हालात को देखते हुए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. वहीं, मस्जिदों में विशेष प्रार्थना का ऐलान भी किया गया और हादी की हत्या के गुनहगारों को ना बख्शने की बात भी कही गई. इसके साथ-साथ उन्होंने मोहम्मद यूनुस ने पीड़ित परिवार की जिम्मेदारी लेने की भी बात कही.

कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथी ‘देश की सुरक्षा के लिए खतरा’ घोषित, दिलजीत ने भी दिखाई थी उनकी औकात
मिडिल ईस्ट संकट: हवाई हमलों के बीच सीबीएसई परीक्षा स्थगित, उड़ानों पर असर
अभी और सुलगेगा बांग्लादेश? उस्मान हादी के बाद एक और नेता को सिर में मारी गोली
इस्लामाबाद में बड़ा कूटनीतिक कदम: अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता शुरू
खार्ग आइलैंड: ईरान के तेल और आर्थिक शक्ति का केंद्र, हमलों से बचा अभी तक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र; सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन स्थगित, अब सोमवार को शुरू होगी कार्यवाही
Next Article पुष्कर सिंह धामी जी ने टनकपुर, चम्पावत और लोहाघाट में वर्चुअल उद्घाटन किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?