बदायूँ :- बदायूँ स्थित फोर लीफ पर कासगंज- उझानी- बदायूँ- लखनऊ को नई सीधी रेल सेवा के कल शुभारंभ से पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता को केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल.वर्मा ने मीडिया से वार्ता की।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कल 26 जुलाई 2026 को जनपद बदायूँ और उझानी क्षेत्र के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। इस अवसर पर उझानी- बदायूँ-ऐशबाग (लखनऊ) उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी (संख्या 05018) को उझानी रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:00 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके उपरांत 15312/15311 कासगंज–ऐशबाग–कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ होगा, जिससे बदायूँ और उझानी क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी लखनऊ के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। आगे बताया उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी उझानी से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा बदायूँ स्टेशन पर 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:17 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली एवं मोहिबुल्लापुर होते हुए रात्रि 9:10 बजे ऐशबाग (लखनऊ) पहुंचेगी।

