सम्भल ( बहजोई) 24 फरवरी 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आईजीआरएस एवं हेल्पलाइन की विभिन्न विभागों की संतुष्ट एवं असंतुष्ट फीडबैक जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस को लेकर गम्भीरता दिखाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यालयों में समय से बैठें तथा जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी के समक्ष कोई शिकायत आती है तो पोर्टल पर भी शिकायत को फीड किया जाए। स्पेशल क्लोज पर ध्यान दिया जाए। जो भी आख्या लगाएं देख लें आख्या स्पष्ट और पठनीय हो। दिनांक 25 फरवरी एवं 26 फरवरी के संदर्भ तथा हेल्पलाइन तथा आईजीआरएस के संतुष्टि तथा असंतुष्टि प्रतिशत पर चर्चा की गयी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हेल्पलाइन जनपद स्तर पर असंतुष्टि के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस से संबंधित शासनादेश को अधिकारी अपनी मेज पर रखें तथा प्रतिदन आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों को देखें। जन शिकायत पर कोई लापरवाही न बरतें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आशीष सिंह, डिप्टी कलक्टर निधि पटेल,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शेलेन्द्र सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
जनशिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रशासन सख्त
Leave a Comment

