संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक युवती शारदा नहर में सिक्का फेंकते समय गिर गई। युवती की पहचान पीलीभीत निवासी 18 वर्षीय सीमा के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ दवा लेने आ रही थी। उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगी हुई है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बंडा थाना क्षेत्र के शारदा नहर पुल पर हुई।
सीमा अपनी मां के साथ पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गौहनिया गांव से बंडा थाना क्षेत्र में एक निजी क्लिनिक पर दवा लेने आ रही थी। पुल पर रुककर उसने एक पुरानी परंपरा के तहत नहर में सिक्का फेंका। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में जा गिरी।बेटी को नहर में गिरते देख मां ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि युवती की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। सीमा का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। टीमें लगी हुई हैं। पुलिस घटना के संबंध में मां से जानकारी ले रही है।
सिक्का फेंकते समय पैर फिसलने से नदी में गिरी युवती तलाश में जुटा प्रशासन
Leave a Comment

