संवाददाता वंदना शाहजहांपुर
दिनांक 26 जून 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी के निर्देश पर छत्रपति साहू जी महाराज जी की जयंती जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई.
इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया.
इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और छत्रपति साहू जी महाराज जी के योगदान पर चर्चा की गई…!
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि छत्रपति साहू जी महाराज सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के महान पुरोधा थे। उन्होंने वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनकी नीतियां आज भी सामाजिक समरसता और बराबरी का मार्ग प्रशस्त करती हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय, शिक्षा और सभी वर्गों के सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करने के लिए संकल्पित है। छत्रपति शाहूजी महाराज जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।”
इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, युवा सपा नेता आकाश वर्मा,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा,सपा नेता दोद राम वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल,सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल,सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी,सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,सपा महिला सभा के जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, दुर्गेश कुमार गुप्ता पूर्व सभासद, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी,सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जाफरीन,वकार खान, कल्याण सिंह यादव,तेजपाल सिंह यादव, राम मूर्ति वर्मा,अनूप शुक्ला, सुरजीत यादव,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरेशी,सचिन सक्सेना,अब्दुल समद,हिमांशु गुप्ता, मोहम्मद अयान मंसूरी,डॉक्टर आदित्य वर्मा, सुरजीत यादव,अनिल भास्कर,मोहम्मद बिलाल,अवनीश कुमार कनौजिया,मुकेश यादव, फराज इदरीसी, गुफरान अल्वी, रफत खान, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे.
समाजवादीपार्टी जिला कार्यालय पर मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती
Leave a Comment

