By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: द्वितीय सोमवार की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजघाट बबराला में डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > द्वितीय सोमवार की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजघाट बबराला में डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां
उत्तर प्रदेशराज्य

द्वितीय सोमवार की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजघाट बबराला में डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां

Amarkesadmin
Last updated: August 9, 2026 2:10 pm
Amarkesadmin
1 month ago
Share
SHARE

घाट पर साफ-सफाई, बैरीकेडिंग, सीसीटीवी एवं पीए सिस्टम सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सम्भल (बहजोई), 09 अगस्त 2026

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के अंतर्गत कल पड़ने वाले द्वितीय सोमवार को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रविवार को राजघाट बबराला का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण एवं व्यवस्थित रखी जाएं। उन्होंने मजिस्ट्रेट ड्यूटी, घाट एवं उसके आसपास साफ-सफाई, सुरक्षा एवं सतर्कता को लेकर विशेष निर्देश दिए।
अधिकारियों ने घाट पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था तथा पीए सिस्टम को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराई जा सकें और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह सतर्क रहें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर, खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर कमलकांत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बबराला अमरेश तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संभल में स्कूल का छज्जा गिरा, बच्चे की मौत; दो घायल
‘माफ कर PM मोदी ने मेरी बेटी को नया जीवन दिया’, अपशब्द कहने वाली नाबालिग लड़की की मां का बयान
…और अटलजी ने दहेज में मांग लिया पाकिस्तान, राजनाथ ने प्रेरणा स्थल पर सुनाया दिलचस्प किस्सा
आज दिनांक 22/4/2026 को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक सम्पन्न हुई
मुख्य आरक्षी (परिवहन) से उप निरीक्षक (परिवहन) पद पर पदोन्नति पर रैंक अलंकरण कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मारपीट के चार आरोपी तमंचा-चाकू समेत गिरफ्तार
Next Article चोरी के 2 बकरे और बकरी समेत 4 गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?