आज दिनांक 13/07/2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंदौसी संभल के रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले मे टाटा मोटर्स पंतनगर, dsm sugar mil, spark minda ssd, a- one tailore chandausi smiiel(motherson group) एवं 5 अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए जिसमे उपस्थित 200 प्रशिक्षार्थीयों में से 84 प्रशिक्षार्थी अंतिम रूप से चयनित हुएl मुख्य अतिथि के रूप में अभिनव शर्मा जी नगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंदौसी ने प्रशिक्षार्थीयों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना हेतु उन्हें आशीर्वाद दिया l प्रधानाचार्य डॉक्टर नरेंद्र सिंह पाल जी ने प्रशिक्षार्थीयों को उनके उज्जवल भविष्य के बधाई दिया l इस रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में अप्रेंटिसशिप प्रभारी देवेंद्र सिंह राजकीय आईटीआई बबराला,एके वर्मा जी कार्यदेशक बबराला, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रभारी आईटीआई चंदौसी श्री सुधीर सिंह, श्री रोबिन अनुदेशक, समस्त अनुदेशक /अथितिवक्ता एवं संस्थान के समस्त कर्मचारियों का इस मेले को सफल बनाने मे विशेष सहयोग रहा l

