मेरठ के हस्तिनापुर में स्कूल संचालक पति की सांप से डसवाकर हत्या करने के आरोप में जेल भेजी गई दामिनी को अब जिला कारागार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेल प्रशासन ने उसके स्वयं को शिक्षिका बताए जाने के बाद उसे जेल की लाइब्रेरी से संबद्ध कर दिया है। मंगलवार से वह आधिकारिक रूप से लाइब्रेरी का कार्य संभालेगी और महिला बंदियों व बच्चों को धार्मिक पुस्तकें पढ़ाने का दायित्व निभाएगी।
जेल प्रशासन के अनुसार, दामिनी ने बताया कि वह पहले शिक्षण कार्य से जुड़ी रही है और जेल में भी खाली समय का सदुपयोग करना चाहती है। इसी आधार पर उसे कारागार की लाइब्रेरी की जिम्मेदारी दी गई। उसने लाइब्रेरी के लिए रामायण भी ले ली है और महिलाओं तथा बच्चों को रामायण एवं सुंदरकांड का पाठ कराने की इच्छा जताई है।

