उत्तर प्रदेश के बदायूं में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बरातियों से भरी एक बस ट्रैक्टर में जुड़े गेहूं काटने वाली कटर मशीन से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर सब्दलपुर मोड़ के पास हुआ। उसहैत थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 निवासी फिरासत के बेटे शोएब अली की बारात गांव कौल्हाई जा रही थी। देर रात सड़क पर सन्नाटा था, तभी अचानक बरातियों से भरी बस की कटर मशीन से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

