By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: जिला पंचायत बोर्ड बैठक सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > जिला पंचायत बोर्ड बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

जिला पंचायत बोर्ड बैठक सम्पन्न

Amarkesadmin
Last updated: February 24, 2026 2:09 pm
Amarkesadmin
7 months ago
Share
SHARE

105.16 करोड़ के पुनरीक्षित व मूल बजट की सर्वसम्मत्ति से हुई स्वीकृति

बदायूँ : 24 फरवरी। जिला पंचायत बदायूँ बोर्ड की बैठक जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह की अध्यक्षता में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, प्रमुख क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के सदस्यगण की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन (पर्यवेक्षक) अरुण कुमार व जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रस्ताव सं0-01 गत बैठक की पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से की गयी। प्रस्ताव सं०-02 पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 अंकन रुपए 52 करोड़ 56 लाख एवं मूल बजट वर्ष 2026-2027 अंकन रुपए 52 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति पर चर्चा की गयी, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रस्ताव सं०-03 आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सड़कों की मांग के आवेदनों की स्वीकृति पर विचार हेतु सदन के समक्ष रखा गया, जिस पर सदन द्वारा निर्णय लिया गया कि प्राप्त मार्गों का सर्वे कराकर जनहित की उपयोगी सड़कों को सम्बन्धित सदस्यों से प्रस्ताव लेकर आगामी कार्ययोजना में रखा जाये।
प्रस्ताव सं0-04 जनपद के विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से चर्चा के दौरान सदस्यगणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा गया, सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही सम्बन्धित समस्या का निस्तारण किया जायेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से जिला पंचायत की कुवंरगाव स्थित भूगि गाटा सं0-1064 को गौशाला निर्माण हेतु नगर पंचायत कुंवरगाँव को शासनादेश व जिला पचांयत नियमावली में निहित व्यवस्था के अनुसार दिये जाने का प्रस्ताव अपर मुख्य अधिकारी द्वारा सदन में रखा गया। जिस पर सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से शासनादेश व जिला पचांयत नियमावली में निहित व्यवस्था के अनुसार दिये जाने की अनुमति/स्वीकृति प्रदान की है।
सदस्य द्वारा जिला पंचायत सभागार का आवंटन शुल्क कम है जिससे सभागार की सफाई एवं अन्य व्यवस्था के लिए बढ़ाये जाने का प्रस्ताव रखा जिसको अकंन 2500 रूपए से बढाकर अकंन 5000 रुपए किये जाने पर सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से स्वीकार किया गया।
सभी सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अन्त में अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत के सदस्यगणों, प्रमुखगणों एवं अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

वीएलए बैठक में फर्जी वोटिंग पर चेतावनी, पार्टी को मजबूत करने का आह्वान
एच.एम.आई. इंटर कॉलेज में एस.आई.आर. पूरी होने पर एक कैंप लगाया गया, जिसमें 8 बी.एल.ओ. मौजूद रहे
आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
बिसौली में बार काउंसिल चुनाव की सरगर्मी शुरू
डीएम ने दिव्यांगों, मरीजों और अनाथ बच्चों को दी राहत:जनता दर्शन में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल बांटे, आयुष्मान कार्ड और योजनाओं का लाभ मिला
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सिर्फ 1 रुपये का शगुन, लेकिन सोच करोड़ों की
Next Article कांट नगर पंचायत का औचक निरीक्षण, 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?