शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने आज नगर पंचायत कांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मां शीतला देवी मंदिर में विश्रामालय, कान्हा गौशाला और एम.आर.एफ. सेंटर की प्रगति जांची। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया और सभी परियोजनाओं को 31 मार्च तक पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की बेहतर निगरानी के लिए हर घर पर QR कोड लगाने और स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी जारी किए।

