नोएडा: बहुत ही खूबसूरत उदाहरण पेश किया है जिला अध्यक्ष जितेंद्र भाटी जी ने । ऐसा करना सब के बस की बात नहीं क्योंकि लोग, बातें तो बड़ी ऊंची ऊंची करते है लेकिन जब समय आता है तो सब सारी दलीलें हवा हो जाती हैं
आज के दौर में जहां शादियां दिखावे और भारी-भरकम दहेज का पर्याय बनती जा रही हैं, तो वहीं ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव से समाज को नई दिशा दिखाने वाली एक सुखद तस्वीर सामने आई है। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र भाटी ने अपने पुत्र अनिकेत भाटी के विवाह में दहेज जैसी कुरीति को त्यागकर एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। उन्होंने शादी में मात्र 1 रुपये का शगुन स्वीकार एक अनूठी मिसाल पेश की।
सिर्फ 1 रुपये का शगुन, लेकिन सोच करोड़ों की
Leave a Comment

