By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Reading: योगी सरकार का बड़ा तोहफा: गोंडा में 424 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़
Font ResizerAa
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Search
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • पंजाब
    • हरियाणा
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • अपराध
  • आध्यात्म
  • राजनीति
  • व्यापर
Login Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अमर केसरी हिंदी दैनिक न्यूज़ > राज्य > उत्तर प्रदेश > योगी सरकार का बड़ा तोहफा: गोंडा में 424 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण
उत्तर प्रदेशराज्य

योगी सरकार का बड़ा तोहफा: गोंडा में 424 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण

Amarkesadmin
Last updated: February 4, 2026 1:36 am
Amarkesadmin
8 months ago
Share
SHARE

आगामी दिनों में यूपी के गोंडा जिले की सड़कों पर आवाजाही काफी सुगम होगी। यहां सड़कों पर काम होने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों समेत अन्य मार्गों की 424 सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए योगी सरकार ने 75.4 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए 15 करोड़ रुपये से अधिक पहली किश्त जारी कर दी गई है। शीघ्र ही 143.71 किमी लंबी सड़कों को नवीनीकरण शुरू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में लगा है।

ग्रामीण क्षेत्रों समेत अन्य क्षतिग्रस्त और गड्ढायुक्त सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। प्रदेश सरकार की ओर से प्रथम किश्त के रूप में लोक निर्माण विभाग को 15 करोड़ से अधिक रुपये जारी कर दिए गए हैं। धन मिलने के बाद सभी विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 418 सड़क व अन्य जिला मार्ग के छह सड़कों के नवीनीकरण का काम शुरू कराने का रास्ता साफ हो गया है। जिसमें करीब 143.71 किलोमीटर सड़क शामिल है।

मरम्मत और नवीनीकरण के बाद सुगम हो जाएगा यातायात

लोक निर्माण विभाग टेंडर जारी कर सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण कराएगा। मरम्मत के बाद टूटी सड़कों की हालत में सुधार आएगा। आने जाने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। कार्य आवंटन के बाद मरम्मत कार्य पूरा करने का समय भी निर्धारित किया जाएगा। टिकरी बाजार से तिवारी पुरवा मार्ग, गौरैया संपर्क मार्ग, लक्ष्मण पुर का टिकरी संपर्क मार्ग, परसापुर धनवा संपर्क मार्ग से पाण्डेय पुर संपर्क मार्ग, कल्याण पुर संपर्क मार्ग समेत अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत होगी। इनमें ग्रामीण सड़को के अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) सड़क भी शामिल है।

जिले में इन सड़कों का होगा कायाकल्प

अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) की छह सड़कें 97 लाख से अधिक की स्वीकृति हुई है जिनके लिए 9.11 लाख जारी हुए है। जिसमें निर्माण खंड और प्रांतीय खंड की तीन-तीन सड़कें शामिल हैं। इनमें मनकापुर भत्ता मार्ग से तेंदुआ रानीपुर होते हुए इटैला खुर्द छपिया मंदिर मार्ग, गोण्डा अयोध्या मार्ग से रामपुर खरहंटा होलापुर वाया मोतीगंज डुमरियाडीह मार्ग, सीबीएन मार्ग दुर्जनपुर से घाचा बीकापुर सेमराशेखपुर चौखड़िया मार्ग, कटरा किशुनदासपुर अकबरपुर मैनपुर दुर्जनपुर चौराहा मार्ग समेत अन्य शामिल है। वहीं ग्रामीण सड़को में बभनगांव, तांबेपुर, पाल्हापुर संपर्क मार्ग, खिराभा, गोविंद पारा, भदुवातरहर मार्ग समेत अन्य का सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण की कार्य शामिल है।

जल्द ही शासन से और भी कार्य स्वीकृत होकर आएंगे

लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2025-26 को लेकर नवीनीकरण और मरम्मती करण की कार्य योजना शासन को भेजी गई थी। शासन स्तर से परीक्षण के बाद स्वीकृति मिल गई है। जिले में इन सड़कों की नवीनीकरण व मरम्मत कराई जाएगी। निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के सक्षम अधिकारी टेंडर प्रक्रिया को पूरा करा रहे हैं। जल्द ही शासन से और भी कार्य स्वीकृत होकर आएंगे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नीट (यूजी)-2026 परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
वन महोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी का आह्वान: एसआईआर अभियान को बनाएं जन-जन का आंदोलन
जनपद बदायूं पुलिस ने अमर ज्योति कंपनी के दोषी लोगों के खिलाफ सम्मन जारी किए
कानपुर देहात की एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय को यूपी पुलिस की ओर से स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूपी बजट से पहले योगी सरकार पेश करेगी पहला आर्थिक सर्वे
Next Article बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

अमर केसरी एक पेशेवर हिंदी दैनिक न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपको हर दिन रोचक, ज्ञानवर्धक और विश्वसनीय खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि आप हमारे कंटेंट का आनंद लें और हर रोज़ की ताज़ा खबरों से अपडेट रहें।

  • Home
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

Email:- amarkesarihindidainiknews@gmail.com

Phone:- +91 88650 09400

© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?