सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए दिया गया उनका बयान है. केंद्र सरकार पर तीखे हमलों के बीच अलंकार ने साफ कहा कि योगी आदित्यनाथ उनके मुख्यमंत्री हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने माना कि उनके प्रशासनिक जीवन की शुरुआत योगी सरकार के दौर में हुई और इसमें मुख्यमंत्री का अहम योगदान रहा।

