आज दिनांक 27.01.2026 को ककरा स्थित नव निर्मित इलेक्ट्रिक वहीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारम्भ एवं 20 इलेक्ट्रिक चार्जिंग वाहनों को कूड़ा कलेक्शन करने हेतु मा० महापौर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।
संवाददाता वंदना शाहजहांपुर: जैसा कि विदित है नगर निगम, शाहजहाँपुर को एक नई दिशा देने तथा महानगर वासियों को स्वच्छता के क्षेत्र में अधिक से अधिक बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से मा० महापौर महोदया श्रीमती अर्चना वर्मा जी एवं नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहाँपुर डॉ० बिपिन कुमार मिश्र के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता को सर्वोत्तम रखने हेतु प्रयास किये जा रहें है। इसी कम में नगर निगम द्वारा आज दिनांक 27.01.2026 को ककरा में स्थित वर्कशॉप को नव-निर्मित कराकर इलेक्ट्रिक वहीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारम्भ तथा नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने हेतु 20 विद्युत चार्जिंग वाहनों को मा० महापौर महोदया द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मा० महापौर महोदया द्वारा कहा गया कि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था के क्षेत्र में किये गये इस प्रयास से महानगर में सफाई व्यवस्था को सर्वोत्तम रखने में मदद होगी, तो वहीं दूसरी ओर महानगर वासियों से अपील की गई कि वे अपने घरों से निकलने वाले सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कर नगर निगम द्वारा संचालित कूड़ा वाहन को दें, जिससे क्षेत्र को स्वच्छता में स्वच्छ व सुन्दर रखा जा सकें। नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर निगम द्वारा कय किये गये वाहनों की उचित देख-भाल करने तथा समय-समय पर विद्युत चालित वाहनों को चार्ज करने और अपने कार्यों को बड़ी ईमानदारी के साथ करने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त कार्यक्रम में मा० पार्षदगण व नगर निगम के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

